फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा की रामलीला ने कैकई ने राम को वनवास और भरत के लिए मांगी राजगद्दी

विज्ञापन
टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की रामलीला में रानी कैकई को राम वनवास का वरदान मांगने को भड़काती दासी मंथर? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा की कुमाऊंनी रामलीला में मंथरा-कैकई और राजा दशरथ-कैकई संवाद की लीला का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। सीओ विपिन चंद्र पंत ने देर तक रामलीला मंचन का आनंद उठाया। पंचायत घर परिसर स्थित मंच में हो रही रामलीला के पांचवें दिन दासी मंथरा के उकसाने पर कैकई कोप भवन में जाकर राजा दशरथ से प्रभु राम के लिए चौदह साल का वनवास और पुत्र भरत के लिए राजगद्दी का वर मांगती है।
विज्ञापन

मंथरा का अभिनय रजत पाटनी, कैकई का हिमांशु पाटनी और राजा दशरथ का अभिनय दिनेश चंद्र भट्ट, राम का अभिनय गौरव सिंगवाल, लक्ष्मण का तरुण उप्रेती, सीता का अभिनय शुभम जोशी ने किया। कमेटी अध्यक्ष अंबा दत्त पंत, सचिव तपन गड़कोटी, उप सचिव मुकेश जोशी, मीडिया प्रभारी हरिओम सेठी, कोषाध्यक्ष कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, भुवन गहतोड़ी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।

टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की रामलीला में कोप भवन में राजा दशरथ से राम वनवास और भरत को राजगद्दी का वरद?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें