फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहशन

विज्ञापन
टनकपुर में आतिशबाजी के बीच जलता लंकापति रावण का पुतला। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
विजयदशमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के गांधी मैदान में शानदार आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन का आनंद उठाते हुए लोगों ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व का जश्न मनाया।
विज्ञापन

नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शाम होते ही पुतलों का दहन देखने को शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती ने रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। सीओ विपिन चंद्र पंत और कोतवाल धीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
इस दौरान भगवान राम और रावण के युद्ध का शानदार मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम द्वारा रावण की नाभि में बाण मारते ही मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का शानदार आतिशबाजी के साथ दहन हुआ। संचालन आयोजक कमेटी के सचिव नीरज सिंह द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, मनोज प्रजापति, ओमकार सिंह, निगम गुप्ता, मुकेश भट्ट, राजीव सक्सेना, नितिन गुप्ता आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने भी रावण का पुतला बनाकर दहन किया
टनकपुर (चंपावत)। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व का उत्साह बच्चों में भी नजर आया। शहर की शुक्ला गली के बच्चों की टोली ने भी हर साल की तरह इस बार भी रावण का पुतला बनाकर दहन किया। बच्चों ने बताया कि आपस में धन संग्रह कर वे एक सप्ताह से खुद रावण का पुतला बनाने में लगे थे। बच्चों की टोली में दीपक पांडेय, हनी सिंह, जैद अंसारी, चेतन तिवारी, शिवान भट्ट, दिप्ती गड़कोटी शामिल थे।

टनकपुर के गांधी मैदान में आतिशबाजी के बीच जलता लंकापति रावण का पुतला।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें