फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की आवाजाही का सिलसिला जारी

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि का डोला लेकर देश मां के दर्शन को पैदल जाते भक्तों की टोली। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रों में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। देवी मां के डोलों के साथ भक्तिगीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं की आवाजाही से समूचे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन करीब सात हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बृहस्पतिवार को पंचमी के दिन भक्तों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
चैत्र नवरात्रों के अलावा शारदीय नवरात्रों में भी उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालुु उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन लिए उमड़ते हैं। बुधवार को चौथे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के धाम पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को नवरात्र की पंचमी पर श्रद्धालुओं के अधिक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि धाम में सुरक्षा के अलावा बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें