बनबसा एनएचपीसी में दूर्गा पूजन में प्ररभिग करते महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता, एसके शर्मा आदि।
- फोटो : TANAKPUR
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में शरद नवरात्र पर्व पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजन का शुभारंभ 29 सितंबर को महिलाओं की ओर से निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुआ। दुर्गा पूजन का पारायण 7 अक्टूबर को विजयादशमी पर पावर स्टेशन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ होगा।
नवरात्र के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन परिसर स्थित जलशक्ति मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। एनएचपीसी परिवार वासी लोगों की ओर से जलशक्ति मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर आरती, पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तनों का आयोजन किया जा रहा है। सुबह एवं शाम को पूजा और आरती में परिसर वासियों के अलावा दूरदराज से लोग भाग ले रहे हैं।
क्षेत्र के बंगाली दुर्गा भक्त भी पूजा अर्चना में भाग ले रहे हैं। आयोजन में पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक सिविल एसके शर्मा के अलावा समस्त अधिकारियों, कर्मियों, यूनियन पदाधिकारियों, सीआईएसएफ, केवि स्टाफ, स्कूली बच्चों, एसबीआई कर्मियों, पावर स्टेशन परिसर की महिलाओं की ओर से सहयोग दिया जा रहा है।
महाप्रबंधक ने बताया कि विजयादशमी के दिन एनएचपीसी परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा और रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
बनबसा एनएचपीसी में दुर्गा पूजा मौके पर कलश यात्रा लिकालती महिलाऐं।- फोटो : TANAKPUR