टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग से सटे नायकगोठ ग्रामपंचायत के नायकगोठ गांव की महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद गौरा महेश की मूर्तियों को मंदिर में विसर्जित किया। इससे पूर्व आठूं पर्व कुमाऊंनी परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया।
विसर्जन के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों का गायन भी किया। इस मौके पर पं. तरुण जोशी के अलावा ग्रामीण महिलाएं नीला देवी, रीनू देवी, नीमा देवी, चंपा देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, सावित्री पंत, उमा पंत, गायत्री जोशी, विमला भंडारी, शांति जोशी, चंद्रकला कलोनी, सरोज जोशी आदि ने सहयोग दिया।
ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन
टनकपुर (चंपावत)। एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक एडवोकेट धर्मेंद्र चंद के आवास पर जन्माष्टमी पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मां भगवती सेवा समिति ककराली गेट टनकपुर की ओर से पालीवाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन और धार्मिक गीतों से समा बांध दिया। ग्रुप के गायक बासू ने नैनन में श्याम समाय गो रे, गायक जितेंद्र ने भट्ट ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, गायक अनिल पालीवाल ने राधे राधे रटे चले आएंगे बिहारी, गायिका कंचन कोहली, मेघा मिश्रा, अनिता नैथानी ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर तबले और ढोलक पर नीरज कापड़ी और सिंथसाइजर पर मेघराज ने संगत दी। वहां धर्मेंद्र चंद, अभिनव, पंकज, बसंत राज, अजय नितेश, राम सिंह, सुनीता चंद, ललिता, राशि चंद, निर्मला, प्रीति, मनीषा आदि से सहयोग दिया।