फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां के दरबार में 20,000 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए उमड़े

Fri, 11 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुबह के समय मुख्य मंदिर में मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती रही। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय है। नवरात्र में रिकार्ड हजारों की तादाद में प्रतिदिन श्रद्धालु उत्तर भारत के नगर और गांवों से मां के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। अब गेहूं की कटाई पूरी होने लगी है तो मां के डोले के साथ पैदल जत्थे भी आना तेज हो गए हैं। मौसम का मिजाज बदलने से दिन में गर्मी कम रही। मुख्य मंदिर में 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था है।
मेला मजिस्ट्रेट आकाश जोशी ने बताया कि लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर जायजा लिया जा रहा है। इस बीच शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें