फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नरसिंह डांडा और धरसों रीठा साहिब के कलाकारों के शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। महोत्सव में दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता और संदीप कलखुड़िया के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीआई की खेतीखान शाखा के प्रबंधक अमित नेगी और विशिष्ट अतिथि आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस दौरान जीवन बेड़ियाल के नेतृत्व में आए कुमाऊं सुर सागर केंद्र नरसिंह डांडा के कलाकारों ने आगो-आगो खेती खेतीखान दीप महोत्सव मची रे धूम, हाय ककड़ी झिले मा नूण पिसो सिले मा, गायक पप्पू ने रंगीलो कुमाऊं मेरो छबीलो गढ़वाल गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र के दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में धरसों के कलाकारों ने दैंणा होया खोली का गणेशा हो गीत से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलाकारों की ओ भिना कसीकै जानू द्वाराहाट, कांछ तेरो जलेबी को डाब, ओ हिमा जाग, ओ हीरा समधनी नाची दे गीत की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। वहां सुरेश प्रसाद, सोनी टम्टा, पंकज, बबलू, विवेक, मनोज, गीता, मीनाक्षी, रेनू, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, राजेंद्र कठायत आदि मौजूद रहे।
साक्षी भट्ट ने रचाई सबसे शानदार मेंहदी
लोहाघाट (चंपावत)। दीप महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता में साक्षी भट्ट ने शानदार मेंहदी रचाई। जूनियर वर्ग की कला प्रतियोगिता में श्वेता वर्मा, भूमिका वर्मा, शिवानी देऊ, सीनियर वर्ग में भावना ओली, तनुजा जोशी, अनुष्का मुरारी, मेहंदी में साक्षी भट्ट, दीपिका मिश्रा, सलोनी माहरा, सीनियर वर्ग में अनुराधा कर्नाटक, सीमा परध्यानी, अनुष्का मुरारी, वाद विवाद में भावना जुकरिया, रोहन टम्टा, पारस, निबंध में सीनियर में अनुराधा कर्नाटक, भावना जुकिरया, शोभा भट्ट, जूनियर में साक्षी भट्ट, ललित मोहन, सलोनी माहरा पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायकों में मोहन चंद्र पंत, नेहा भट्ट, लक्ष्मी गहतोड़ी, मीरा शामिल थे।
महोत्सव में आज
खेतीखान दीप महोत्सव में शुक्रवार को कुर्सी दौड़, रस्साकशी, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के अलावा रात्रि को हल्द्वानी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
चेली कै पढ़ाया दाज्यू सुनी लिया...
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला में दो दिनी पुल्ला-टुनकांडे दीप महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार रात को रामलीला समिति पुलहिंडोला के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पाटनी तथा टुनकांडे के बीडीसी सदस्य लक्ष्मी दत्त भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
संजय पांडेय के संचालन में हुए सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आई टीम के कलाकारों ने चेली कै पढ़ाया दाज्यू सुनी लिया गीत के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कलाकारों के घांस कटुलो इजू ऊंचा डांडों मां, तेरी रंग्यालि पिछोड़ि कमू तेरी रंग्याली पिछौडी ला, लाल चुन्नी कुर्ती यो तेरी काली गीत पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने लगे।
कलाकारों ने कुमाऊंनी, नेपाली, गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर हयात सिंह, मदन सिंह ओली, पवन कुमार, देवेंद्र अधिकारी, मोनू बिष्ट, पवन कुमार, मनोज तिवारी, रुद्र सिंह भंडारी, आन सिंह भंडारी, मदन धौनी आदि मौजूद थे।

खेतीखान के दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT

पुलहिंडोला के दीप महोत्सव में अपने फन का जौहर दिखाते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें