फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान और तप से धन्य बनता है मानव जीवन:पंडित गौरव

विज्ञापन
चंपावत के गोलज्यू मंदिर में शिवपुराण कथा में उमड़े श्रद्घालु। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
गोलज्यू मंदिर में शिव महापुराण कथा में कथावाचक पंडित गौरव पांडेय ने बाणासुर-कृष्ण और शुक्राचार्य की मृत संजीवनी विद्या के प्रसंग का बखान किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में दान की महिमा सर्वश्रेष्ठ है। दान और तप इंसान के आध्यात्मिक और सांसारिक जीवन को धन्य बनाते हैं।
विज्ञापन

गोलज्यू ग्राम सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में शनिवार को हुई कथा में व्यास पंडित गौरव पांडेय ने कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न का हरण करने और शुक्राचार्य के तप का वर्णन किया। कहा कि तप और दान करने से मनुष्य को किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।
देवताओं और राक्षसों ने भी तपस्या से भगवान से वरदान प्राप्त किया था। इससे पूर्व पुरोहित बुद्धिबल्लभ पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान प्रकाश नाथ और महेंद्र सिंह कार्की रहे। कथा का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सोमवार को भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा। आयोजन में महंत तेजनाथ, पुजारी पंडित हरीश पांडेय, महेश नाथ आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें