पाटन-पाटनी, राईकोट कुंवर और राईकोट महर गांव का मशहूर झूमाधुरी महोत्सव तीन सितंबर से शुरू होगा। पांच दिनी महोत्सव का मुख्य आकर्षण छह सितंबर को निकलने वाली मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं होंगीं।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह पाटनी की अध्यक्षता और निवर्तमान प्रधान सुभाष विश्वकर्मा के संचालन में हुई बैठक में भव्य आयोजन को लेकर कई समितियां गठित की गईं। बताया कि तीन सितंबर को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
प्राथमिक विद्यालय से महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के लिए गठित सांस्कृतिक समिति में गंगा सिंह पाटनी, प्रकाश बोहरा, जलपान समिति में महेंद्र कुंवर, गिरीश महर, खेलकूद समिति में मुकेश पाटनी, राजेंद्र, विनोद पाटनी, स्वागत समिति में मोहन पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा, गिरीश राम को नामित किया गया।
व्यवस्थाओं के लिए समिति ने जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग का आग्रह किया है। बैठक में बाबा आदित्यदास, सरपंच गंगा सिंह पाटनी, प्रकाश बोहरा, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, सचिन, पवन, हरीश सिंह महर, भूपाल सिंह, विनोद सिंह आदि थे।
निरीह पशुओं की बलि धर्मविरुद्ध : प्रकाश शास्त्री
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सुख-शांति की कामना के साथ शहर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में चल रही संगीतमय महाशिवपुराण कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। हरिद्वार के आचार्य ललित बगौली, आचार्य शंकर शास्त्री, आचार्य ललित शास्त्री की ओर से नित्य विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। मुख्य यजमान गंगादत्त राय ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।
कथा के पांचवें दिन हरिद्वार के कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बलि प्रथा को धर्मविरुद्ध बताया। कहा कि निरीह पशुओं की बलि देने से देवी-देवता प्रसन्न नहीं होते हैं। निर्दोष प्राणी की हत्या पाप है। कथा के दौरान संगीत हरीश ममगांई, विवेक त्रिपाठी, रवि थपलियाल, जीवन जोशी, अंकित दे रहे हैं।
वायु रथ महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करें
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई-बिशुंग सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक व खेल समिति के सहयोग से पिछले माह हुए पांच दिवसीय आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव की समीक्षा हुई। आयोजन समिति ने 2016 के बाद से महोत्सव के आयोजन के लिए शासन व संस्कृति विभाग की ओर से कोई अनुदान नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इस प्राचीन मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की।
सुंई-बिशुंग के प्रधान पुजारी दिनेश चौबे और देवीदत्त पुजारी की अध्यक्षता तथा भुवन चौबे, सुनील चौबे के संचालन में हुई बैठक में 25 गांवों के इस मुख्य मेले के संपन्न होने पर खुशी जताई गई। महोत्सव समिति अध्यक्ष श्यामदत्त चौबे, मुख्य संरक्षक सचिन जोशी ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
सहयोग के लिए आयोजन समिति ने स्थानीय प्रशासन, विधायक, संस्कृति विभाग, आईटीबीपी, रक्तदाताओं, स्काउट टीम का आभार जताया। बैठक में मदन पुजारी, हयात सिंह माहरा, त्रिलोचन चौबे, गौरव डुंगरिया, दीपक पांडेय, कैलाश चौबे, विनोद पुजारी, प्रकाश खर्कवाल मौजूद थे।
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में चल रही महाशिव पुराण कथा का वाचन करते व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री।- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट के झूमाधूरी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते विभन्न समितियों के पदाधिकारी।- फोटो : LOHAGHAT