फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनपावत के फूलडोल मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
चंपावत के फूलडोल मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत के फूलडोल मेले में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर तक फूलडोल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

हरे रामा-हरे कृष्णा, राम-रामा हरे-हरे गाते फूलडोल यात्रा निकाली गई। खोल द माता खोल भवानी झोड़ा गाते हुए महिला श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के डोले पर पुष्प और अक्षत वर्षा कर रही थीं।
रविवार को शोभायात्रा नागनाथ मंदिर से मल्लीहाट, तल्लीहाट, बालेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद वापस नागनाथ मंदिर पहुंची। इससे पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नागनाथ मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन

नागनाथ मंदिर में महंत कैलाशनाथ, सुरेशनाथ और पुरोहित हरीश जोशी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आयोजन में मेला कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय, सुनील साह, विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, अशोक वर्मा, हीराबल्लभ पलसांई, सुदर्शन साह, मोहित पचौली, मुक्तेश पचौली, सूरज प्रहरी, सौरभ साह, सचिन वर्मा, नवीन वर्मा, तरुण रावल, कपिल खर्कवाल आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें