फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपस्या ले शिव प्रकट भयान...

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे मड़लक में चल रहे गौरा महोत्सव में ग्रामीणों संग गौरों का गायन करते विधायक पूरन ? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
क्षेत्र में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। ग्रामीण पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मां गौरा और महेश की स्तुति कर रहे हैं। सुंई, फोर्ती, डिग्री कॉलेज रोड, ठाड़ाढुंगा, चमदेवल, जिंडी, मडलक, लुपड़ा, नरसों, सुनकुरी, निडिल आदि गांव में देर रात तक गीतों का गायन हो रहा है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मडलक, सुनकुरी, जिंडी में चल रहे महोत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिंडी में तीसरे दिन शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने गौरा, धूमारी, चाली का गायन-नृत्य किया। इस दौरान रामायण कालीन प्रसंग में तपस्या ले शिव प्रकट भयान, रावण ले वचन दी हाल्यो....तेरो मनोरथ पूरो होलो आदि का गायन किया।
महिलाओं ने हे देवी दे वरदान आयूं देवी तेरा थान, दी ज्यूंल बकरी लायूं देवी तेरा थाना आदि गीतों का गायन किया। इस मौके पर मदन कलौनी, कल्याण चंद, प्रेम चंद, अमर चंद, किशन चंद, दीपक चंद, हर चंद, दीवान राम आदि रहे। नगर के ठाड़ाढुंगा में महिलाओं और कन्याओं ने तिल, धान, बालो, हल्दी आदि से गौरा-महेश की मूर्ति बनाई।
विज्ञापन

डॉ. सुमन पांडेय, डॉ .स्वाति मेलकानी, आशा, इंद्रा, सीता, अनीता, रेखा, मीना, भावना, अल्का आदि ने मां गौरा की पूजा-अर्चना की। फोर्ती गांव में महिलाओं ने गौरा देवी की मूर्ति के चारों ओर मांगलिक गीत गाए। उन्होंने झोड़े, चांचरी आदि की भी सुंदर प्रस्तुति दी।
इस मौके पर नंदा बगौली, ईश्वरी बगौली, माधवी बगौली, निर्मला बगौली, गीता देवी, पुष्पा बगौली आदि रहे। सुंई चौबे गांव में गोविंद देवी, कमला चौबे, कलावती चौबे, अमिता चौबे, पूजा चौबे, सुनीता, गंगा देवी, पुष्पा देवी ने गायन किया।

लोहाघाट के ठाडाढुंगा मोहल्ले में चल रहे गौरा महोत्सव में आंचल में फल डालकर मन्नतें मांगतीं महिल?- फोटो : LOHAGHAT

लोहाघाट के दूरस्थ जिंडी गांव में मांगलिक गीत गाकर मां गौरा की पूजा-अर्चना करती महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें