फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंई बिशुंग में अषाड़ी वायुरथ महोत्सव की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सुंई में रामायण पाठ का गायन करते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पांच गांव सुंई तथा बीस गांव बिशुंग में आयोजित होने वाले आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। रविवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव शाम 4.30 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे अखंड रामायण पाठ का पारायण होगा। उसके बाद दोपहर तीन बजे से मां भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक मां भगवती की चारद्योली की गुप्त प्यौला यात्रा, मनोकामना कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 4.30 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह छह बजे से मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। रात आठ बजे से बाहर के सांस्कृतिक दलों के कलाकार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारियों में मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष कै. केएस करायत, उपाध्यक्ष प्रेम चौबे, मदन पुजारी, महामंत्री सुनील चौबे, कैलाश पांडेय, कार्यालय मंत्री प्रकाश खर्कवाल, गौरव डुंगरिया, कोषाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, उव सचिव राकेश करायत, नरेश फर्त्याल, सचिव भुवन चौबे, मंत्री बलवंत करायत आदि व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
महोत्सव में लगेगी विकास प्रदर्शनी
लोहाघाट (चंपावत)। महोत्सव के दौरान 12 अगस्त को विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। 13 अगस्त को खेलकूद, आईटीबीपी की ओर स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्णकरायत में स्वास्थ्य शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 अगस्त को ओपन मैराथन, वॉलीबाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन, कुमाऊंनी परिधान, झोड़ा, झुम्टा और महिला बुजुर्गों की कुुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी।
15 अगस्त को महोत्सव का मुख्य आकर्षण हथियार पूजन, देव डांगरों का दुग्ध स्नान के साथ दुर्गम रास्तों को पार कर बिना रस्सों के सहारे निकलने वाली वायुरथ यात्रा होगी।
चामी चौमेल में पांच दिनी आषाढ़ी महोत्सव आज से
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चामी चौमेल में पांच दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को दो बजे विधायक पूरन सिंह फर्त्याल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर ने बताया कि महोत्सव के दौरान शैक्षिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के आयोजन में विजय सिंह, हरीश पाठक, सुरेंद्र सामंत, महेंद्र सिंह, पूरन सिंह, अर्जुन सिंह, रतन सिंह, चांद बोहरा, उमेद बिष्ट के अलावा युवा एकता दल चमरौली के युवा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें