फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Thu, 27 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। 
विज्ञापन
चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ में सीमांत दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान पिथौरागढ़ और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाें से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजन समिति को 15 हजार रुपये का सहयोग किया।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पिथौरागढ़ से दल नायक भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आई दर्पण कला मंच के कलाकारों ने दिलकश प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने लाठी टेक्यो बोजो बोकदे लाउ लाउ और संगीता मैं फोन करूंलो, तू नी उठाली मैसेज भेजूंलो आदि गीतों पर दर्शक आनंदित कर दिया।

कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इससे पहले स्कूली बच्चों ने हे शारदे मां से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर एलएम पांडेय, डा.अमर सिंह कोटियाल, सतीश चिल्कोटी, ग्राम प्रधान चांद सिंह बोहरा, ज्येष्ठ प्रमुख हीरा बल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें