स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। स्थानीय उदयन इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कर्नल सुथार, डीडीओ वीके उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज हुआ। पहली कक्षा की बालिकाओं ने पहाड़ी गीत भुर-भुरु उज्याउ हे गो, ओ मेरे किसान पर बेहतरीन नृत्य पेश किया। नर्सरी के बच्चों ने पापा मेरे पापा, टुकर-टुकर की शानदार प्रस्तुति दी।
एलकेजी के बच्चों ने जय-जय बजरंग बली, पांचवीं, छठी कक्षा के बच्चों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। प्रबंधक दीपक जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने स्कूल के वार्षिक क्रियाकलापों का ब्यौरा पेश किया। छात्र आयुष, छात्रा स्तुति ने संचालन किया। एबीसी अल्मा मीटर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, डॉ. बीडी सुतेड़ी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी आदि मौजूद थे।