फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन में सिद्धार्थ, डांसिंग में शुभम ने बाजी मारी

Mon, 17 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
संस्कृतिकर्मी सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। एमएस डांस एकेडमी की ओर से यहां आयोजित दो दिनी झंकार महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ओपन डांस, गायन प्रतियोगिता में युवाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग के सिंगिंग कंप्टीशन में सिद्धार्थ अधिकारी ने पहला, आदित्य गिरि ने दूसरा, रचना आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डांसिंग में शुभम तिवारी ने पहला, सागर आर्यन ने दूसरा, विवेक गिरि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में राजन मंडल, टीरेक्स, सरताज अहमद, गायन में ध्रुव पांडेय, भुवन बसानी, पल्लव बोहरा पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्रथम स्थान में रहे प्रतिभागियों को 11 हजार, दूसरे स्थान पर 7100, तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। पीयूष गर्ग, अमित मेहरा, विप्लव भट्ट, विक्की रौतेला निर्णायक थे। प्रायोजक मदन सिंह महर ने पुरस्कार बांटे। अंजलि, मुकेश गिरि, प्रदीप कुमार ने संचालन किया। आयोजन में मोहन सिंह माइकल, समाजसेवी कैलाश गहतोड़ी ने सहयोग दिया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें