लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के चलते श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन के मौके पर कुमाऊं केसरी खुशीराम शिल्पकार सुधारिणी सभा की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। इस वर्ष सभा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर यज्ञ और पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया।
रीठासाहिब में सुधारिणी सभा के जिलाध्यक्ष पनी राम टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रावणी पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पनी राम ने बताया कि कोरोना के चलते इस वर्ष शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुमाऊं केसरी खुशीराम की मूर्ति में माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान कोरोना महामारी से विश्व को बचाने के लिए यज्ञ करने के साथ मां बाराही से प्रार्थना की जाएगी। तय किया गया कि यज्ञ में केवल समिति के कुछ ही लोग प्रतिभाग करेंगे। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। । बैठक में कै. हरीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, हरिप्रसाद, जीवन लाल, दया कृष्ण, प्रेम राम, रघुवर राम, प्रेम राम, हरीश राम, गंगा राम, भगवान राम, केशवी देवी, बसंती देवी, सतीश आर्या, सुरेश चंद्र आर्या आदि शामिल रहे।