फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया बुलंद इतना आदमी मदीने में...

Sun, 02 Jun 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट चौक बाजार में कुरान शरीफ की तिलावत के समापन पर मौजूद मुस्लिम भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौक बाजार में सिद्दीकी आवास में चल रही तरावीह का कुरान शरीफ की तिलावत के साथ समापन हो गया। इस दौरान नमाजियों ने देर रात तक नातिये कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन

यहां बीते एक माह से आयोजित तरावीह में मुरादाबाद के मुस्तफापुर से आए तहसीन रजा ने कुरान की तिलावत की। 

समापन के दौरान हाफिज रजा ने नातिया कलाम पेश किया। हाफिज परवेज ने गौसे आजम की शान निराली है..., मुहम्मद इमरान ने चमक तुझसे पाते है सब पाने वाले..., पीलीभीत के इंकलाब ने हो गया बुलंद इतना आदमी मदीने में, मास्टर मुसाहिद रजा ने पार बेड़े को लगा देते हैं गौसे आजम नातिया सुनाकर समां बांध दिया।

इस दौरान 11 साल के लवी और 14 साल के अमान सिद्दीकी को पूरे रमजान रखने पर पुरस्कृत किया गया। आयोजन में कैलाश ओली, नित्यानंद मुरारी, भावना ओली, आशू वर्मा आदि ने भी सहयोग किया। इस मौके पर जुल्फिकार अली, सिराज सिद्दिकी, आरिफ, इंतजार हुसैन, कैसर हुसैन, अनीस सिद्दिकी, ताहिर, उवेज अहमद, मो. फैज, मो. कैफ आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें