फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनेगा गुरु नानक जी का 550वां प्रकाश पर्व

विज्ञापन
प्रकाश पर्व के लिए सजा टनकपुर का गुरुद्वारा। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 550वां प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरु पर्व के रूप में रीठा साहिब गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर हैं। गुरुद्वारे को साध संगत हल्द्वानी की ओर से लाए गए दो क्विंटल पुष्पों से सजाया जा रहा है। गुरुद्वारे के बाबा श्याम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत रेखा गोस्वामी होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को अखंड पाठ साहिब की लड़ी और सबद-कीर्तन जारी रहा। ग्राम प्रधान सुरेश कोहली, खीमानंद बिनवाल, देव सिंह बोहरा, प्रमोद बोहरा, दीपक बिनवाल, एचआर आर्या आदि तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि रीठा साहिब में 16वीं सदी के शुरू में गुरु नानक के चरण रज पड़े थे।

गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर रीठा साहिब गुरुद्वरे में सबद-कीर्तन करते ग्रंथी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें