फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षा दे दो कुटी से माता जोगी द्वारे आया है...

विज्ञापन
चंपावत की बेलखेत रामलीला में वन में सीता की खोज में जाते राम और लक्ष्मण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला मंचन जारी है। जिला मुख्यालय के मल्लीहाट, सैंदर्का, कोट अमोड़ी, बेलखेत, चौमेल, पाटी आदि स्थानों में रामलीला मंचन को लेकर चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन

कोट अमोड़ी रामलीला में मंगलवार को दशरथ मरण से लेकर भरत मिलाप तक की लीला का मंचन किया गया। वहीं बेलखेत में रावण द्वारा छल से सीता का हरण करना व राम-लक्ष्मण का सीता को पूरी पंचवटी में ढूंढना, जंगल में घायल जटायु का मिलना व जटायु की ओर से सीता माता को लंकापति रावण द्वारा हर कर लंका ले जाने की बात बताना आदि दृश्यों का मंचन किया गया।
जटायु ने कहा कि मैंने उसे रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह दुष्ट नहीं माना और मेरी यह गति कर गया। इसके बाद जटायु के प्राण त्यागने तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि रामलीला का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। पाटी की रामलीला में केवट की ओर से राम-लक्ष्मण और सीता को नदी पार कराने की लीला का मंचन किया गया। चौमेल में भी रामलीला मंचन जारी है।
विज्ञापन

सीता हरण की लीला का मंचन
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ रामलीला मंचन में सोमवार को भरत मिलाप से सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। सूपर्णखा की नाक काटने के दृश्य को देखने को ग्रामीणों के अलावा नेपाल से आए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। राम का पात्र हिमांशु पांडेय, लक्ष्मण का अंशु शाह, सूपर्णखा का दिनेश चंद, मारीच का गोविंद सिंह, खर का पंकज, दूषण का गोविंद ठगुन्ना, रावण का जगदीश कोहली, वन स्त्री का पात्र संतोष कुमार और राहुल कुमार ने निभाया। ब्यूरो
सूपर्णखा का नासिका छेदन और सीता हरण का सुंदर मंचन
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्ध कुमाऊंनी रामलीला और सूखीढांग के धूरा गांव की रामलीला में आठवें दिन सूपर्णखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का सुंदर मंचन हुआ। वन में रावण की बहन सूपर्णखा राम, लक्ष्मण पर मोहित होकर विवाह रचाने की जिद करती है जिससे क्रोधित लक्ष्मण सूपर्णखा का नासिका छेदन कर देते हैं।
ज्ञानखेड़ा रामलीला में हरीश कांडपाल ने रावण का, लाल सिंह ने खर का और चंद्रमोहन धानिक ने दूषण का शानदार अभिनय कर दर्शकों को देर तक बांधे रखा। आयोजक कमेटी अध्यक्ष अंबा दत्त पंत, कोषाध्यक्ष कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, सचिव तपन गड़कोटी, उप सचिव मुकेश जोशी, निर्देशक दिनेश चंद्र भट्ट, हरिओम सेठी, प्रदीप सिंह बिष्ट, रजत पाटनी, राहुल चंद आदि रामलीला के आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें