बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। तीसरी सांस्कृतिक संध्या खटीमा, धर्मशाला, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के अलावा स्थानीय कलाकारों के नाम रही। शुक्रवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया।
जगदीश अधिकारी और रमेश जोशी के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या में व्याख्यान जन जाग्रत मंच खटीमा के दल नायक कोमल राणा के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ओ नंदा सुनंदा तू दैंण है जाये.. वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। कलाकारों की प्रस्तुति ओ हीरा समधनी नाची दे, लाली हो लाली हौंसिया, पधानी लाली तीलै धारू बोला, गढ़वाल में बाग लाग्यो की शानदार प्रस्तुति दी।
कांगड़ा लोक मंच धर्मशाला की टीम लीडर शिवानी नेगी के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कांछा हो कांछा, यो मन मेरो कहो मांछा नी, माला मा खई को पाली मा, ठंडी ठंडी हवा बड़ी जुल्मी रे आदि की प्रस्तुति दी। हरियाणा के सलीम के नेतृत्व में आए कलाकारों ने बन्ना गिरी छवारे छोल्य, जम्मू कश्मीर के खेमराज के नेृतृत्व में जम्मू का लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
स्थानीय कलाकारों में किशोर कांछा ने ऊंची धार में मेरी भगवती मां, लाल चुनरी में मां लड़ीधूरा की मां, अंजना कांछा ने हाय हाय रे मिजाता ओए होय रे मिजाता , गिरीश टम्टा ने चेली के पढ़ाया दाज्यू, चेली के बढ़ाया, सुरेश लाल ने सुन ले दगड़िया बात सुनिजा तू मेरी आदि प्रस्तुतियां दर्शकों द्वारा बेहद सराही गई।
विशिष्ट अतिथि लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद वर्मा, रुद्रप्रयाग के एसडीएम और स्थानीय निवासी सुधीर कुमार, श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, भूपाल मेहता, कैलाश बगौली, भूपेश देव आदि रहे। आयोजन में लोकमान अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, विनोद सिंह, ऋतेश वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, प्रदीप ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।
मिस्टर चंपावत बने पवन माहरा
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधूरा महोत्सव में शारीरिक सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) एसोसिएशन की ओर से शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पवन माहरा मिस्टर चंपावत, चंपावत के सोनू सिंह मिस्टर हरक्यूलिस और किशन आर्य मिस्टर एस्थेटिक्स किंग बने। निर्णायकों में डॉ.योगेश चतुर्वेदी, नरेश कन्नौजिया और राजेंद्र गिरी ने सहयोग किया।
महोत्सव में हुए हिंदी सुलेख में जूनियर वर्ग में विनय जोशी, प्रकृति राणा, आशीष सिंह, अंग्रेजी सुलेख प्राथमिक में हिमांशु, शिवम, करन, जूनियर में प्रकृति, कशिश, अस्मिता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रायनगर चौड़ी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर हरिद्वार स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 सेटों से पराजित कर ट्राफी में कब्जा जमाया।
बैडमिंटन एकल में कुलदीप अधिकारी विजेता, विशाल अधिकारी उप विजेता, युगल में भौमिक साह व नितिन की जोड़ी विजेता, कुलदीप-नकुल की जोड़ी उप विजेता रही। सीनियर में अक्षत वर्मा विजेता व पंकज उप विजेता तथा युगल सीनियर में अक्षत वर्मा व सौरभ ओली विजेता और पंकज गोस्वामी-राहुल की जोड़ी उप विजेता रही।
हॉफ मैराथन में विपिन जोशी, जीवन बिष्ट, कमल राम, अंकित, कमल शर्मा पहले पांच स्थानों में रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में कमला जोशी, कुसूम गोस्वामी, रेखा जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। महिलाओं की घड़ाफोड़ में मंजू आर्या, सीमा, मुन्नी जोशी, फैंसी ड्रेस में तेजस्व, अक्षत, दक्षेश पंत पहले तीन स्थानों में रहे।
रेनू गोस्वामी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत
लोहाघाट (चंपावत)। महोत्सव के दौरान ब्लाक के माध्यमिक स्तर पर गणित के शिक्षक माधवानंद जोशी और प्राथमिक स्तर पर रेनू गोस्वामी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया। महोत्सव समिति की पहल पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली जागृत जोशी, कमल सिंह, दीपांशु मेहता, इंटर में सपना जोशी, आरती, प्रतिभा जोशी को मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा गया। महोत्सव समिति और मदन मोहन जोशी ने अपनी पत्नी शीला जोशी की स्मृति में सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
महोत्सव में आज
रविवार को महोत्सव का मुख्य आकर्षण काकड़ बाराकोट और पमदा गांवों से निकलने वाली मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं होंगी।
लड़ीधूरा महोत्सव में बॉडी बिल्डिंग में किशन कुमार बने मिस्टर एस्थिटिक।- फोटो : CHAMPAWAT
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में आयोजित शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते बॉडी बिल्डर।- फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में वालीबाल प्रतियोगिता की विजेता रायनगर चौड़ी की टीम को ट्राफी प्र- फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में अपने फन का जौहर दिखाते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT
खूना के माँ पूर्णागिरी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं।- फोटो : LOHAGHAT