फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित विश्वकर्मा महोत्सव के दौरान भजन प्रस्तुत करते बिहार से आए भजन मंडली के कलाका? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान और लोहाघाट नगर के रामलीला मैदान में बिहारी समुदाय के लोगों की ओर से आयोजित दो दिनी विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का बुधवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गाजे बाजे के साथ भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव के दौरान बिहार से आई भजन मंडली ने मनमोहक भजनों से श्रोताओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। महोत्सव समिति अध्यक्ष सूरज बोहरा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में प्रभु महतो, भोला पासवान, पराजकिशोर सहली, रामसागर सहली, राजपूत चौरसिया, राम सागर, अवधेश सहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
लोहाघाट में बुधवार को लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। मुख्य आयोजक मुंशीलाल गुप्ता के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की झांकी निकाली गई।
मंगलवार की रात को मोतिहार बिहार से आई भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक बिहारी, हिंदी भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक लोगों को बांधे रखा। श्रद्धालुओं ने बुधवार को गाजे बाजे के साथ नाचते झूमते हुए लोहावती नदी में मूर्ति का विसर्जन कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में लाल बहादुर सिंह, कंचन शर्मा, किशोरी पटेल, सुरेश सिंह, कुशवाहा, सर्वदेव पटेल, मिथुन चौरसिया, सुनील कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।

लोहाघाट में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित करने ले जाते लोग।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें