फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर लगाने के समर्थन में आए ग्रामीण 

Tue, 14 Nov 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के छतकोट में क्रशर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के छतकोट ग्राम पंचायत में क्रशर लगाए जाने के समर्थन में क्षेत्र के ग्रामीण सड़क में उतर आए हैं। क्रशर लगाने के समर्थक ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया तथा अपनी एकसूत्री मांग को लेकर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि बीते सोमवार को छतकोट क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने प्रस्तावित क्रशर के विरोध में प्रदर्शन किया था और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। विरोध करने वाले ग्रामीणों का तर्क था कि प्रस्तावित क्रशर लगाने से जहां वातावरण प्रदूषित होने के साथ ग्रामीणों के पेयजल स्रोत पर संकट आ जाएगा। लेकिन मंगलवार को छतकोट के अधिकांश ग्रामीण क्रशर लगाए जाने के समर्थन में उतर आए।

उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्रशर समर्थक ग्रामीणों का कहना है कि गांव में क्रशर लगाने का विरोध वह लोग कर रहे हैं जिनकी न तो गांव में जमीन है, और न ही उन्हें क्षेत्र से कुछ लेना देना है। जबकि क्रशर लगने से क्षेत्र के अधिकांश बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। विरोध करने वालों में गोपाल सिंह, श्याम सिंह, चंदन सिंह, भरत सिंह, जगदीश सिंह, हर सिंह, जगदीश सिंह, शोबन सिंह, सुरेश सिंह, बोध सिंह, भागीरथी देवी, बची देवी, आनंदी देवी सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच के बाद समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें