फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को बंटने लगे राशन किट, भीड़ से सामाजिक नियम की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
राशन किट लेने के लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय के पास उमड़ी श्रमिकों की भीड़। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्रम विभाग की ओर से टनकपुर और बनबसा के पंजीकृत श्रमिकों को राशन का वितरण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पहले दिन करीब पांच सौ श्रमिकों को राशन किट बांटे गए। ठेकेदार संस्था द्वारा श्रमिकों को घर-घर जाकर राशन बांटा जाना था, लेकिन संस्था की टीम ने श्रम विभाग कार्यालय के पास राशन का वितरण शुरू किया। लेकिन यहां श्रमिकों की भारी भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियां उड़ गई। भीड़ को देखते हुए बीच में ही राशन वितरण बंद कराना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार की ओर से श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों का एक माह के राशन का किट बांटा जा रहा है। श्रम विभाग ने एक संस्था को राशन वितरण का जिम्मा सौंपा है। शुक्रवार को संस्था की टीम श्रमिकों को राशन बांटने के लिए टनकपुर पहुंची तो राशन लेने के लिए श्रमिकों की भीड़ टूट पड़ी। भीड़ में सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन होता देख श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने वितरण बंद करा दिया। श्रम प्रर्वतन अधिकारी मिनाक्षी ने बताया कि शनिवार से संस्था द्वारा शहर के वार्ड और गांवों में जाकर क्रम से श्रमिकों को राशन बांटा जाएगा। संस्था के टीम लीडर मोहन चंदोला ने बताया कि शनिवार को शहर के वार्ड पांच और मनिहारगोठ में राशन किट बांटे जाएंगे।
कंटेंनमेंट जोन से मुक्त हुआ इमली पड़ाव और मनिहारगोठ
टनकपुर (चंपावत)। शहर के लाल इमली पड़ाव वार्ड और मनिहारगोठ को प्रशासन ने शनिवार को कंटेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इन दोनों क्षेत्रों को एक साथ कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद माइक्रो कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। इमली पड़ाव वार्ड के बस स्टेशन के पीछे के क्षेत्र को 27 जुलाई व मनिहारगोठ 30 जुलाई को कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान सहित छह कोरोना संक्रमित
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले में शुक्रवार को आईटीबीपी लोहाघाट के एक जवान सहित कुल छह लोग कोरोना संक्रमित मिलेे। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इसी के साथ जिले में अब तक 292 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 215 ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हुई है। जबकि 74 लोग आइसोलेट हैं। शुक्रवार को चंपावत शहर बालेश्वर वार्ड के 120 लोगों सहित कुल 618 लोगों की सैंपलिंग हुई। इधर बनबसा के फागपुर गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे आइसोलेट कर उसके परिजनों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद
खेतीखान में 50 से अधिक लोगों को बांटे गए आयुष रक्षा किट
पाटी (चंपावत)। आयुष विभाग की ओर से पाटी में कोरोना वीरों और आम लोगों को आयुष रक्षा किट बांटे गए। पाटी ब्लाक के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल ने खेतीखान क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों को आयुष रक्षा किट वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें