फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छतकोट अमोड़ी में तीसरे दिवस की रामलीला में उमड़ी दर्शकों की भीड़

Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाल बिलौन क्षेत्र अमोड़ी छतकोट में रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। तीसरे दिवस की लीला में धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित लीला में राजा जनक की सभा में देश विदेश से आए हुए राजाओं को मंत्रियों ने राजा जनक का प्रण सुनाया कि जो भी राजा इस शिव धनुष को तोड़ेगा, उसके साथ सीता का विवाह किया जाएगा। इसके बाद सभा में आए हुए सभी राजाओं धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विश्वामित्र से आज्ञा पाकर राम ने धनुष को तोड़ दिया। धनुष टूटते ही सीता ने राम को जयमाला पहनाई। इसके बाद परशुराम का क्रोध में आना और लक्ष्मण से संवाद तक की लीला का मंचन किया। लीला में राम की भूमिका अंशु जोशी, लक्ष्मण नीरज जोशी, सीता रजनी जोशी, रावण मुकेश सिंह निभा रहे हैं। लीला का संचालन अध्यापक महेश जोशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें