फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पूर्णागिरि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 15 हजार भक्तों ने किए मां के दर्शन

Wed, 22 Apr 2026 04:55 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : स्रोत: समिति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। दिन में गर्मी के चलते सुबह और रात के समय मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती रही। रात भर श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मंदिर में मां के दर्शन के लिए 24 घंटे व्यवस्था की गई है। रात और सुबह के समय अधिक श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर में समिति की ओर से स्वयंसेवक भी तैनात हैं। इधर, मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने मेला क्षेत्र में पेयजल, लाइट समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू हैं। इधर, ठूलीगाड़ में समाजसेवियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाए। मन्नतें पूरी होने पर यूपी क्षेत्र के श्रद्धालु भंडारे का आयोजन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें