फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाया

Wed, 22 Apr 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंगलवार को भी 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय अधिक संख्या में मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती रही। ट्रेन, बस और निजी वाहनों से श्रद्धालुओं के जत्थे आने से धाम मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। ठूलीगाड़ में समाजसेवियों की ओर से भंडारे लगाए गए। दिन में गर्मी के कारण श्रद्धालु रात के समय भैरव मंदिर से आगे पैदल बढ़ते रहे। रात में प्रकाश की व्यवस्था होने से रातभर श्रद्धालुओं की गहमा-गहमी रही। मंदिर समिति की ओर से मां के दर्शन के लिए 24 घंटे की व्यवस्था जारी है। समिति के स्वयंसेवक तैनात हैं। नेपाल के श्रद्धालुओं के जत्थे आना भी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें