फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के अवकाश के बाद बैंकों में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
चंपावत में दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को खुले बैंक में उमड़ी भीड़। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। दो दिन का अवकाश रहने के बाद सोमवार को बैंक में लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग अनदेखी हुई। यहां कई लोग बिना मास्क पहने ही लेन देने के लिए लाइन में लगे हुए थे।
विज्ञापन

चंपावत में नैनीताल बैंक सहित कई बैंकों में ग्राहक बैंक भवन के बाहर भी खड़े होने को मजबूर हुए। लीड बैंक प्रबंधक एके जोशी ने बताया कि जिले भर के बैंकों मेें सोमवार को आम दिनों से 30 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। दिनभर 40 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ। इधर लोहाघाट में डाक बंगला रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लोग लेन देन के लिए लाइन में लगे हुए थे। इस दौरान ज्यादातर लोग कोरोना महामारी से बेखौफ होकर एक दूसरे से सटकर खड़े थे। इसी प्रकार एटीएम में भी लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार आगाह कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें