चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला डेंजर जोन पर मलबा आने से लगातार बाधित हो रहे यातायात पर भाजपा डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने नाराजी जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज में वीडियो अपलोड कर एनएच और कार्यदायी संस्था को संबोधित करते हुए कहा है कि एक साल से डेंजर जोन निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन अभी तक यह कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से इसके लिए प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये दिए गए लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य पूरा नहीं हुआ। इस कारण बारिश के समय मार्ग आए दिन बंद हो रहा है। संवाद