फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गौली में पाला पड़ने से फसल हो रही है बर्बाद

Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के ग्राम सभा गौली क्षेत्र के खेतों में भारी मात्रा में पड़ा पाला। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। चंपावत ब्लॉक के ग्राम सभा गौली क्षेत्र में पाला पड़ने से काश्तकार परेशान हैं। काश्तकारों का कहना है कि फसल खराब होने के साथ ही पैदावार भी बहुत कम हो रही है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में जंगली जानवरों और बंदरों का उत्पात भी उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

काश्तकार हेमलता और कृष्ण राम ने बताया कि इन दिनों पाला अधिक पड़ रहा है जिससे खेत में लगाई गई प्याज, लहसुन, राई, पालक आदि सब्जियां बर्बाद हो रही हैं। सब्जी बेच वह परिवार का जीवनयापन करते हैं। बारिश नहीं होने से नुकसान बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने विभाग से फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
कोट
जिले में बारिश नहीं होने के कारण फसलों का नुकसान हो रहा है। विभाग इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। वर्तमान में 15 फीसदी नुकसान का अनुमान है। -डी. कुमार, जिला कृषि अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें