फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट, पाटी में फसलों पर ओलों की मार 

Sun, 08 Apr 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के चलते सफेद चादर में लिपटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत में शुक्रवार, शनिवार को महज 16 मिमी बारिश हुई। चंपावत में बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत मिली, मगर लोहाघाट, पाटी विकासखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से मंगोली, कौलानी, धूरा, बटोली, खर्कागढ़, छतोली, चामी, पाटी, धूनाघाट, बसौट, भिंगराड़ा, चल्थिया, रीठा आदि क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


यहां गेहूं, प्याज, आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही संतरे, माल्टा, नींबू, आड़ू, नाशपाती, आम के पेड़ों में आए फूल गिर गए हैं। चांद सिंह बोहरा, धर्म सिंह बोहरा, भगवान सिंह कुंवर, बची सिंह बोहरा, मुकेशराज देउपा, राजेंद्र सिंह बोहरा आदि का कहना है कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों, फल-फूलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करा मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की है। इसे लेकर सोमवार को प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें