फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने आमबाग में किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

विज्ञापन
मबाग में हाथियों द्वारा रौंद कर तबाह की गई गेहूं की फसल देखते किसान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आमबाग गांव में बुधवार रात हाथियों के झुंड ने छह से अधिक किसानों की फसल रौंद डाली। किसानों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग और प्रशासन से गांव में हाथियों का प्रवेश रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे जंगल से आमबाग के खेतों में पहुंचे हाथियों ने सतीश चंद, अंबा दत्त पंत, वीरेंद्र चंद, देवेंद्र चंद, दीपक चंद, त्रिलोचन भट्ट और हीरा चंद की करीब एक एकड़ से अधिक भूमि में खड़ी गेहूं की फसल तबाह की है। ग्राम प्रधान मोहिनी चंद, राधिका चंद, रवि कुमार, बीडीसी सदस्य गीता सेठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, हरीश राजा आदि लोगों ने वन विभाग से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाकर जंगल किनारे सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें