फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसानों ने मांगा सालाना मुआवजा

विज्ञापन
चंपावत जिले के ढूंगाबोहरा गांव में जंगली जानवरों के खौफ से किसानों ने खेती करना छोड़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसानों ने सरकार से सालाना मुआवजा मांगा है। लोहाघाट विकासखंड के ढूंगाबोहरा ग्राम पंचायत के किसानों ने मुख्यमंत्री सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें जंगली जानवरों को जल्द न पकड़ने या किसानों को सालाना मुआवजा न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह बोहरा का कहना है कि जंगली जानवरों के खौफ से गांव की आधी आबादी पलायन कर चुकी है। गांव में बचे किसानों ने जंगली जानवरों के खौफ से खेती करना ही छोड़ दिया है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रभावित किसानों को सालाना मुआवजा दिया जाना चाहिए। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके और पलायन कर चुके किसान परिवार अपने गांव लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें