फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर का शारदा घाट धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा

Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा घाट का प्रस्तावित मॉडल। फाइल फोटो
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत शारदा घाट का पुनर्निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सीएम धामी ने अक्तूबर में 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया था। घाट के भव्य बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ऋषिकेश की तर्ज पर आरती से माहौल भक्तिमय बना रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र नगर के शारदा घाट वर्ष 2013 की आपदा में शारदा नदी में आए जल सैलाब ने घाट में तबाही मचाई थी। तभी से घाट को भव्य बनाने की मांग उठती रही है। सीएम धामी ने शारदा घाट के पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। पहले सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। बाद में इसे शारदा कॉरिडोर में शामिल कर किया गया। कार्यदायी एजेंसी की घाट की लंबाई 520 मीटर और करीब 75 मीटर चौड़ा बनाने की योजना है। सुरक्षित स्नान घाट, आरती स्थल, विश्राम की सुविधा, सुंदर घाट, सुगम पहुंच मार्ग, पैदल पथ, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। आरती स्थल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक से निर्मित होगा, इसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था और फ्लोर कूलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। क्रियाशाला, पार्किंग, ग्राउंड, पवेलियन, मंडप भी बनेगा। घरों का पानी भी ट्रीटमेंट कर डाउन स्ट्रीम में डाला जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलना तय है।
कोट
शारदा घाट के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शारदा घाट में स्नान, यज्ञ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। शारदा कॉरिडोर बनने से विकास भी होगा। - दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें