एसएसबी को पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर बड़ी मात्रा में फिर तस्करी का सामान बरामद हुआ है। हालांकि तस्कर फरार हो गए। यह सामान थर्डकंट्री का है, जिसे एसएसबी ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
शुक्रवार तड़के एसएसबी 57वीं वाहिनी के जवान प्रभारी कमांडर एसआई पूनम सुरीन के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। इस बीच पिलर संख्या 806/6 सी के करीब नेपाल की ओर से कुछ लोग आते दिखे। एसएसबी को आता देख वह लोग सामान छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए, जिसे एसएसबी जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया। बरामद सामान में बड़ी संख्या में कपड़ा और ट्रूथपेस्ट है।
प्रभारी कमांडर ने बताया कि एसएसबी को मिले सामान की कीमत 82500 रुपये है। एसएसबी की टीम में एएसआई उत्पल कुमार तालुकदार, एचसी चमन लाल, कांस्टेबल मणी टंडन, रूपेश कुमार झा, रादप्पा, प्रमोद कुमार शामिल थे।