फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा 140 लीटर डीजल, तस्कर फरार

Sun, 18 Oct 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के गश्ती दल ने बड़ी मात्रा में डीजल और अन्य सामान बरामद किया है। साइकिलों पर सवार तस्कर एसएसबी जवानों को देखकर सामान छोड़ फरार हो गए। पकड़ा गया सामान कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


57वीं वाहिनी की डी कंपनी के जवान प्रभारी कमांडर एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान पिलर संख्या 10 के पास भारत से नेपाल की ओर दो साइकिल सवार सामान लादकर जाते दिखे, जो एसएसबी जवानों को देख साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। साइकिलों पर 140 लीटर डीजल, 50 किलो चीनी, बाइक और साइकिल के पार्ट्स के अलावा इलेक्ट्रानिक सामान लदा था।

पकड़े गए सामान की कीमत 32,874 रुपये आंकी गई है। गश्ती दल में एएसआई सतपाल, एचसी भवान सिंह, विश्राम, रजत, रामअवध, राजेंद्र चंद आदि शामिल थे। बता दें कि इन दिनों चकरपुर, खटीमा से बड़ी मात्रा में तस्कर जरूरत का सामान नेपाल को सप्लाई कर रहे हैं। कमांडेंट केसी राना ने एसएसबी को त्योहारों के चलते बॉर्डर पर सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें