फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी बनकर ठग लिया था चरस तस्करों को

Thu, 29 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी में बुधवार को दो युवकों से चरस बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए खटीमा के इस्लामनगर निवासी रियाजुद्दीन और अकरम ने पुलिस की पूछताछ के दौरान नए रहस्य उजागर किए हैं। एसओ प्रभात कुमार के अनुसार पकड़े गए दोनों चरस तस्करों ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने से पूर्व जोगाबसान के चंदन सिंह और दान सिंह ने उनकी बाइक रोककर खुद को एसओजी की टीम का प्रभारी बताते हुए बाइक की चेकिंग की। चेकिंग में उन्होंने उनकी चरस लौटाने के एवज में उनसे 35 हजार रुपये उनसे ऐंठ लिए। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392/170 के तहत चंदन और दान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए देवीधुरा से पाटी की ओर कार (यूके 04 क्यू 8662) से आ रहे दोनों अभियुक्तों को दबोचने का प्रयास किया।

इस दौरान चंदन मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। दान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसओ के अनुसार दान सिंह को एक वर्ष पूर्व चरस के धंधे में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत में बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें