चंपावत। लधिया घाटी की एक महिला 13 दिनों से गायब है। बाजारीकोट गांव के बची सिंह ने एसपी को पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। उसका कहना है कि उनकी बहन जीवंती देवी का विवाह 17 साल पहले चौड़ामेहता निवासी युवक के साथ हुआ। आरोप लगाया कि ससुराली उनकी बहिन जीवंती को तंग करते थे।
जिस कारण जीवंती 25 फरवरी से लापता है। तब से उसका पता नहीं चल सका। मायके वालों ने जीवंती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उधर एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि श्रीरीठा साहिब थाने में जीवंती की गुमशुदगी दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है।