फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन, ट्रेनों का नाम मां पूर्णागिरि धाम एक्सप्रेस रखा जाए

Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
पालिका की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड ने शहर के रेलवे स्टेशन का नाम मां पूर्णागिरि रेलवे स्टेशन रखने और यहां से संचालित होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का नाम भी मां पूर्णागिरि एक्सप्रेस रखने की मांग की।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष कक्ष में हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा विधानसभा में क्षेत्र के कठुवापाती में सिडकुल की स्थापना की मांग उठाने पर खुशी मनाई। विधायक के माध्यम से शहर में 25 हैंडपंप लगाने को शासन से बजट की मांग करने, सफाई कर्मचारियों को संविदा में समायोजित करने को शासन को प्रस्ताव भेजने, स्वच्छता समितियों के मानदेय में दो हजार की बढ़ोतरी के लिए शासन से पत्राचार करने, कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान देने, क्षेत्र के मुख्य खनन कारोबार का अस्तित्व बचाने को शीघ्र सरकारी स्टोन क्रशर लगाने, अंतिम रेल हेड स्टेशन होने से यहां के रेलवे स्टेशन में माल गोदाम बनाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। ईओ शेखर चंद्र जोशी ने संचालन किया। बैठक में हसीब अहमद, जया देवी, राजेंद्र रजवार, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल, शोभा देवी, पूजा निषाद, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, टीआई प्रियंका रैक्वाल, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, कैलाश पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें