फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फौजी की मौत

Sat, 03 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक फौजी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और सेना पुलिस ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। हादसे के कारण एनएच पर करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी एवं बनबसा सेना छावनी में तैनात 23 मराठा रेजीमेंट का नायक दिलीप शिंदे शनिवार को अपनी स्कूटी (एमएच05 सीई/0610) पर बनबसा से छावनी की ओर जा रहा था। चंदनी गांव के पास रोडवेज बस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट टूटने के साथ ही फौजी का भेजा तक बाहर निकल आया था। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि सेना की कार्रवाई के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराएगी।

सड़क किनारे खड़े ठेले से टकराया बाइक सवार, घायल
तेज गति से नेपाल जा रहे नेपाल के महेंद्रनगर वार्ड संख्या 4 निवासी हरीश गौड़ (25) पुत्र मोहन गौड़ की पल्सर बाइक (लू 17 प 3927) बैराज के पास सड़क किनारे खड़े ठेले से टकरा गई। हादसे में हरीश गौड़ को गंभीर चोट आई हैं। हेलमेट पहने होने से उसके सिर में चोट नहीं लगी है। पुलिस ने उसकी आईडी से उसके पते पर परिजनों को सूचित किया है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीआर पौरी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायल को उसका भाई रमेश गौड़ हायर सेंटर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें