फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Tue, 22 Sep 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


घसियारा मंडी वार्ड संख्या नौ निवासी पिंकी कश्यप पत्नी विशाल कश्यप ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका मायका पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में है। वर्ष 2010 में उसका विवाह घसियारा मंडी निवासी विशाल कश्यप पुत्र रामचंद्र कश्यप के साथ हुआ। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति विशाल, ससुर रामचंद्र कश्यप, सास, देवर गोपाल कश्यप और ननद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे।

मजबूरन उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि पिंकी की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 एवं 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है और तफ्तीश के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें