फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली किशोर किशोरी किए संस्था के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज चौकी पुलिस ने घर से भागकर आए नेपाली किशोर, किशोरी को नेपाल पुलिस के माध्यम से वहां की संस्था थ्री एंजिल को सौंप दिया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई गोविंद सिंह, एचसी ईश्वरी दत्त शर्मा, कांस्टेबल जीवन, तनवीर आलम, महिला कांस्टेबल भावना उप्रेती सोमवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल से रहे किशोर, किशोरी ने बताया कि वह घर से भागकर भारत आ गए थे। नेपाल के लम्की जिला कैलाली निवासी किशोर की आयु 16 वर्ष तो किशोरी की आयु 15 वर्ष थी। वह नेपाल में 11वीं, 10वीं में पढ़ रहे हैं। किशोर ने बताया कि उसके पिता हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दोनों उन्हीं के पास जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें