फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग में यूपी निवासी कार सवार दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
हरिद्वार- लक्सर मार्ग पर कटारपुर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की टाटा टियागो कार सवार दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कई बैंकों के 11 एटीएम कार्ड के अलावा 20 हजार की नगदी पकड़ी है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने लोगों को झांसा देकर कई बैंक खाताधारकों के साथ टप्पेबाजी की है।
विज्ञापन

पुलिस रविवार देर रात कटारपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिना नंबर वाली कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों के कार रुकने का इशारा करने पर वह भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नीटू पुत्र नरेश निवासी बुड्ढाखेडाकलां, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर यूपी व शिवम पुत्र जयपाल निवासी मंडावली, थाना मंडावली, जिला बिजनौर यूपी बताया। जबकि तीसरे फरार साथी का नाम जानी पुत्र राजेश निवासी अलीमपुर मरवा, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगरए यूपी बताया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई बैँकों के 11 एटीएम कार्ड, 20 हजार की नगदी व दो चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि वे एटीएम के पास खड़े रहते हैं और बैंक आने वाले ग्राहकों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और फिर बाद में उससे रूपये निकाल लेते है। थानाध्यक्ष के मुताबिक दबोचे गए आरोपी बदमाशों ने पिछले दिनों बहादराबाद में इस तरह की एक घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह उत्तराखंड व यूपी में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। टप्पेबाजों को दबोचने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत, फेरूपुर चौकी प्रभारी मनोज रावत, एसआई अरविंद रतूड़ी, एएसआई रतिराम, संजीव यादव, सिपाही रवि पंत, मदनपाल, सुरेश, राजेश, मुकेश धीमान, अनिल रावत, नारायण सिंह, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें