फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर की थी देवताल में डूबी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ जिले के देवताल में डूबी महिला टनकपुर के ही पूर्वी विचई गांव की निवासी थी, जो परिजनों के साथ पूजा के लिए गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्वी विचई निवासी हेमा देवी (38) पत्नी हीरा बल्लभ कलौनी परिवार के साथ पूजा के लिए भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे देवताल नामक धार्मिक स्थल पर गई थी। 15 नवंबर को नहाते वक्त पैर फिसलने से हेमा नदी में डूब गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना झूलाघाट थाने में दी थी।

महिला की तलाश के लिए नैनीताल से आई एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी थी कि सोमवार को चूका के पास नदी में महिला का उतराता शव बरामद हो गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सर्च ऑपरेशन के एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल जितेंद्र गिरी, कांस्टेबल दरमान सिंह, प्रकाश मेहता, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप मेहता, सुरेंद्र सिंह के अलावा लाइफ इज एडवेंचर के रीवर गाइड मौनी अरोरा उर्फ मौनी बाबा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें