चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यहां से करीब 29 किलोमीटर दूर अमोड़ी के पास सड़के के किनारे खड़ी रोडवेज की बस से सामने से आ रही एक कार ने टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई।
रविवार को दिन में करीब 12 बजे एनएच पर धूल होने की वजह से सड़क ठीक से नहीं दिखने के कारण 47 सवारियों को लेकर हल्द्वानी जा रही लोहाघाट डिपो की बस (यूके 07/पीए 2004) के चालक जीवानंद ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही कार (यूके 03/ए 3420) ने सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। कार में पाटी के पंकज गहतोड़ी और उनके परिवार के दो अन्य लोग सवार थे। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को छिटपुट चोट आई। जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया।