लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर कोतवाली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पुलहिंडोला में अवैध रूप से डंप की गई 46 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा और एसओजी प्रभारी ललित पांडेय ने बताया कि शराब की दुकान के सेल्समैन धीरज कोरंगा ने शराब को अनुबंधित गोदाम में न रखकर इसे अवैध रूप से दूसरे मकान में रखा था। बरामद शराब में 12 पेटी अंग्रेजी बोतल, छह पेटी अध्धा, तीन पेटी क्वाटर, चार पेटी बाजपुर ब्रांड की शराब के अलावा 21 पेटी देशी शराब शामिल है।