फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वाहन की टक्कर से बाइक सवार विवेकानंद विद्या मंदिर का शिक्षक घायल हुआ है। उसके एक पैर में गंभीर चोट आई है। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। खबर भेजे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक वन निगम कालोनी निवासी शिक्षक केशर सिंह (32) मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहा था कि धर्मकांटे के समीप एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायल के पैर में चोट आई है, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इधर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें