फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही जहर खुरानी की घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सफर में जहर खुरानी का शिकार बना कर यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रोडवेज की बसों व ट्रेनों में लंबे समय से सक्रिय गिरोह पर अंकुश लगाने में न तो पुलिस सफल हो पा रही है और न ही रोडवेज प्रशासन। मंगलवार को गिरोह ने फिर एक और यात्री को अपना शिकार बनाया है।

बनबसा बस अड्डे के समीप सड़क किनारे पड़े मिले पीड़ित को 108 वाहन की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। होश में न होने से न तो उसका निवास स्थान व नाम पता चल पाया है और न ही उसके साथ हुई लूटपाट के बारे में जानकारी मिल पाई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पीड़ित का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित को होश नहीं आ पाया था। उसके पास एक बैग मिला है, लेकिन ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएम बोले यात्रियों को किया जाता है सजग
मंडलीय रोजवेज प्रबंधक लेखराज सिंह का कहना है कि सफर के दौरान यात्रियों को जहर खुराने से सतर्क करने के लिए हर बसों के अंदर लिखा गया है। इसके अलावा परिचालकों को भी बस रवाना होने से पहले यात्रियों को किसी भी व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली खाद्य सामग्री न खाने की हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद यात्रियों के सजग न होने से घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें