राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी पर एक युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 501 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि यहां प्राइवेट वाहन के चालक सुनील कुमार यादव (मूल निवासी बुलंदशहर) ने छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की। तहरीर में छात्रसंघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।