फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी रोक, खुलेआम बिक रहा कटरुआ

Sun, 09 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
यह कैसी रोक, खुलेआम बिक रहा कटरुआ
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व जंगल से कटरुआ और धरती के फूल लाकर बाजार में बिक्री करने का धंधा नहीं रुक रहा है। जंगल से लाकर इसे खुलेआम बाजार में बेचे जाने से टाइगर रिजर्व प्रशासन और सामाजिक वानिकी विभाग के अफसरों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया खड़े कर दिये हैं। ऐसा इस लिए भी है क्योंकि वन महकमे के अधिकारी मात्र एक दिन दस लोगों से जुर्माना वसूल कर शांत हो गए हैं। इस कार्रवाई के बाद कटरुआ और धरती के फूल बिकना तो बंद हुए नहीं बल्कि दाम दो गुने हो गए हैं। जिले में बाघों के हमलों में हो रही मौत को लेकर अपनी खामी छिपाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन का कहना था कि ग्रामीण लकड़ी, धरती फूल और कटरुआ के लालच में जंगल जाते हैं जहां उन्हें बाघ हमला कर अपना शिकार बना रहा है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने तीन दिन पहले डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने अपनी टीम व पुलिस के साथ छापामारी की। कार्रवाई से कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे दस लोगों को कटरुआ और धरती के फूल के साथ गिरफ्तार कर जुर्माना भी वसूला। इसके बाद सामाजिक वानिकी के अफसर शांत बैठ गए।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें