फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण करा रही कंपनी के कर्मियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बारहमासी सड़क का निर्माण करा रही कंपनी के कर्मचारियों में मंगलवार सुबह जमकर मारपीट हो गई। इससे कंपनी के प्लांट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कंपनी के जेई और प्लांट मैनेजर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त तो प्लांट के ही कुछ कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया, लेकिन दोपहर के वक्त फिर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में जेई के अलावा दूसरे पक्ष के एक कर्मी को चोट आई है। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी।

जेई द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि प्लांट मैनेजर से साइड के लिए डंपरों की मांग की तो उन्होंने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि वहां मौजूद कर्मचारियों एवं प्लांट ऑपरेटर ने उसकी पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें